Bagaha News: ट्रांसफार्मर बदलने को ले किया प्रदर्शन
बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: बेतिया। नरकटियागंज प्रखंड के रूपवलिया गांव में जले ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर उपभोक्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। जिला परिषद सदस्य मोहम्मद सरफुद्दीन उर्फ टेनी ने कार्यपालक अभियंता, जिला पदाधिकारी समेत वरीय अधिकारियों को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। जिला परिषद सदस्य मोहम्मद सरफुद्दीन उर्फ टेनी ने बताया की रूपवलिया गांव में 135 उपभोक्ता है। अत्यधिक लोड के कारण 65 केवीए का ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है। ऐसे में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लोड को देखते हुए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बिजली के अभाव में सबसे ज्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.