बगहा, अक्टूबर 2 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया थाना चौक से उत्तर स्थित एक निजी स्कूल के समीप गुरु वार की साम में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बैरिया ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान घायलों की पहचान घुसुकपुर निवासी राजेश चौधरी (40) और उनके 10 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेश चौधरी अपने पुत्र के साथ बाइक से नहर की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़...