Bagaha News: टापू बना दोन, 25 हजार आबादी का संपर्क भंग
बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: रामनगर। रामनगर प्रखंड के दोन क्षेत्र के आदिवासी आज भी सुविधाओं से वंचित हैं। वीटीआर के जंगलों के बीच बसे आदिवासी क्षेत्र में सड़क, संचार व स्वास्थ्य व्यवस्था सपने जैसा है। बारिश का मौसम शुरू होते ही तीन महीने तक उनका संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। दो बार पहाड़ी नदियों में आई उफान से रास्ते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयेे हैं। बीमार पड़ने या जरूरी काम होने पर लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर से आवागमन करते हैं। कई बार तो उन्हें दो-दो ट्रैक्टर टोचन कर ट्रॉली से नदियों को पार करना पड़ता है। दोन क्षेत्र की दो पंचायतों नौरंगिया दोन व बनकटवा करमहिया की लगभग 25-30 हजार आबादी का सड़क संपर्क इन दिनों प्रखंड मुख्यालय से लगभग भंग हो गया है। कई जगहों पर कीचड़-दलदल और उफनती पहाड़ी नदियों के कारण एक ट्रैक्टर बम बोल जाता है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.