बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: बेतिया,एक संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों की पोल प्राचार्य डॉ. सुधा भारती के औचक निरीक्षण में खुल गई। इससे अस्पताल मे हड़कंप मच गया। अस्पताल की कमियों की बार बार शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को प्राचार्य के द्वारा अस्पताल के ओपीडी, ओटी एवं आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। उन्होंने अपने निरीक्षण रिपोर्ट में कई विभागों के वरीय चिकित्सकों की अनुपस्थिति का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने बिना यूनिट चीफ के सर्जरी ओटी का संचालन करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं महिला चिकित्सक पर होगी कार्रवाई निरीक्षण मे रेडियोलॉजी विभागाध्...