बगहा, अक्टूबर 14 -- Bagaha News: बेतिया, बेका। जीएनएम मेडिकल कॉलेज, बेतिया में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के नए बैच के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सत्र के लिए कुल 38 छात्राओं का चयन किया गया है। प्राचार्य कुंतल भूषण ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को जीएनएम मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग के बाद मेधा सूची के आधार पर 38 छात्राओं को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राओं के प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के बाद एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही नए बैच की कक्षाएं विधिवत शुरू कर दी जाएंगी। पहले दिन छात्राओं को नर्सिंग कोर्स और कॉलेज के नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। प...