Bagaha News: जिले में 2.50 लाख बोरी यूरिया उपलब्ध : डीएओ
बगहा, जुलाई 17 -- Bagaha News: बेतिया। खरीफ मौसम के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने बताया कि वर्तमान में जिले में 2.50 लाख बोरी से अधिक यूरिया उपलब्ध है। ऐसे में किसानों को यूरिया की कमी नहीं होगी। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेचता है या किसानों को जबरन अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करता है। तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अथवा जिला कृषि पदाधिकारी को दें。
विक्रेताओं को पारदर्शी वितरण का निर्देश बेतिया।कृषि विभाग ने सभी उर्वरक विक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.