बगहा, अक्टूबर 14 -- बेतिया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन Bagaha News: बेतिया, बेका । जिले के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका अब मिलने जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण के संयुक्त तत्वावधान में 28 अक्टूबर को बेतिया के बड़ा रमना स्थित गांधी सभागार में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिले की लोक परंपराओं, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त क...