बगहा, अगस्त 3 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चे आज कई प्राइवेट लाइब्रेरी में बैठकर तैयारी करते हैं जिसके लिए उन्हें मोटी रकम अदा करनी पड़ती है। अब छात्रों को अपने जिले के लाइब्रेरी में ही डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिल जाएगी। जिले में मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना ने अब धरातल पर आकार लेना शुरू कर दिया है। योजना के तहत जिले में चयनित डिजिटल लाइब्रेरी केंद्रों पर सोमवार से कंप्यूटर की आपूर्ति शुरू हो गई है। कंप्यूटर मिलने के साथ ही जल्द ही विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल माध्यम से अध्ययन की सुविधा मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना के तहत जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। इसके लिए वाल्मीकिनगर में नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय, रामनगर में ...