बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: बेतिया। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में खेलों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, एथलेटक्सि, भारोत्तोलन, कराटे, कुश्ती, शतरंज और बैडमिंटन सहित विभन्नि खेलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: खेल के विभिन्न विधाओं में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमप्रतियोगिता का परिणाम अंडर-14 बालक वर्ग फुटबॉल में केआर हाई स्कूल, बेतिया की टीम ने प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री प्लस टू कुमारबाग, चनपटिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालक वर्ग ऊंचीकूद में केआर हाई स्कूल, बेतिया के रितिक शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी दीपक कुमार दूसरे तथा नो...