बगहा, अगस्त 27 -- Bagaha News: बगहा। गंडक नदी के लवकुश घाट पर बुधवार को मछुआरों के जाल में एक विशालकाय मछली फंसने से लोगों में कौतूहल है मछली का वजन एक क्विंटल से अधिक बताया जा रहा है। इतनी बड़ी मछली को देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। मछुआरों के अनुसार, मछली की पहचान स्थानीय स्तर पर 'गोस्ता' या 'बाघ मछली' के रूप में की जा रही है। मछुआरों ने बताया कि जाल में फंसने के बाद विशाल मछली को किनारे लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद मछली को बाहर निकाला गया। विशालकाय मछली की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। घाट पर मौजूद लोग मछली को देखकर उसके आकार और वजन को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए। स्थानीय मछुआरों का कहना है कि गंडक नदी में इतनी बड़ी मछली का जाल में फंसना अपने आप में कौतूहल का विषय है। दूसरी ओर बगह...