Bagaha News: जानलेवा हमला कर घायल कर देने के मामले में तीन धराए
बगहा, जुलाई 9 -- Bagaha News: चनपटिया। चनपटिया पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमला कर घायल कर देने के मामले में तीन आरोपितों को बेतिया के बानुछापर स्थित उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह तीनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर बेतिया के बानुछापर से की।
आरोपितों की जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चनपटिया नगर के वार्ड संख्या-3 निवासी मिठू कुमार (30), प्रकाश कुमार (24) एवं रंजीत कुमार (25) शामिल हैं। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वही फरार आरोपित चनपटिया के निखिल कुमार, राज यादव एवं पिपरा गांव के त्रिपुरारी कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
घटना का विवरण बताया जाता है कि गत पांच जुलाई की शाम चनपटिया नगर के वार्ड संख्या-3 निवासी मिठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.