Bagaha News: जांच में लापता सेविकाओं से किया गया जवाब-तलब
बगहा, अगस्त 25 -- Bagaha News: पिपरासी। स्थानीय प्रखंड स्थित सेमरा लंबेदहा पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन पर मिल रही लगातार शिकायत के आलोक में मंगलवार को सीडीपीओ दिलीप कुमार ने औचिक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों की स्थिति देख सीडीपीओ भी दंग रह गये। कारण कि किसी केंद्र की सहायिका तो किसी केंद्र की सेविका गायब थी। वही केंद्र भी बंद पाए गए। जिस केंद्र में सेविका पाई गई वहां पर बच्चे नदारत थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीडीपीओ ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 93, 157 व एक अन्य बंद पाया गया। इस केंद्रों के अक्सर बंद होने की शिकायत मिलती रहती है। वही सोशल मीडिया पर भी इन केंद्रों के बंद रहने के फोटो वीडियो अक्सर वायरल होते रहते है। वही उन्होंने बताया कि केंद्र संख्या 91 पर सेविका और सहायिका उपस्थित थी। वही बच्चों की संख्या 32 थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.