बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: नरकटियागंज। दो दिन की बारिश ने नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। गांव तो गांव,नगर में भी चलना दूभर हो गया है। नगर में प्रमुख सड़क को छोड़ दें तो अन्य की हालत काफी दयनीय हो गई है। वार्ड 4 की मुख्य सड़क पर बारिश का पानी घुटने तक पहुंच गया है। हालांकि वार्ड पार्षद सोनू दास ने इसको लेकर हर महीने गुहार लगाई है। उधर,चीनी मिल बिरला मंदिर के समीप से होकर गुजरने वाली सड़क मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस मार्ग में लगभग एक माह से जलजमाव है। साथ ही भारी कीचड़ से लोगो का चलना भी दूभर हो गया है। ऐसे ही वार्ड दो,तीन,चार,सात समेत कई ऐसे वार्ड हैं,जहां की सड़कों पर जलजमाव है। इसका कारण नाले की उड़ाही नहीं होना है。 यह भी पढ़ें- Balrampur News: मोड़ की सड़क ध्वस्त रहता है जल भरावसड़क निर्माण और नाले की व्यव...