Bagaha News: जलजमाव को लेकर ग्रामीणों का विरोध
बगहा, सितम्बर 18 -- Bagaha News: मझौलिया। अहवर कुड़िया पंचायत के वार्ड नंबर-7 स्थित नागासा के टोला में पिछले कई महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति बेहद भयावह हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर फिसलन और जलजमाव के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मौके पर विरोध जताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है। मौके पर मुखिया पति किशन देव पड़ित, संजय कुमार, प्रभु साह, मुन्ना साह, मनोज पटेल, श्यामबाबू कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.