बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया प्रखंड के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 5 में सुरेश साह के घर से विद्या साह के घर तक बारिश के बाद सड़क पर कीचड़युक्त जलजमाव हो गया है। इससे परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।प्रदर्शन कर रहे भोला पासवान, नथु पासवान, प्रमोद राम, कन्हैया साह, रवीश दूबे, भरत शर्मा, बहादुर पंडित और सुखल राम ने बताया कि जलजमाव के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 3 साल में नहीं बनी नाली-गली, ग्रामीण आक्रोशित जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कीचड़ के कारण काफी परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...