Bagaha News: जलजमाव: जान जोखिम में डाल पढ़ने पहुंच रहे बच्चे
बगहा, अगस्त 12 -- Bagaha News: मधुबनी, एक प्रतिनिधि। मधुबनी प्रखंड के गद्दीयानी टोला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में जलजमाव से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में विद्यालय परिसर में तीन से चार महीने तक पानी जमा रहने से बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। विद्यालय परिसर में लंबे समय से जमा पानी दूषित होने के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं, जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। विद्यालय परिसर में जहरीले जीव-जंतुओं के आने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता है। प्रधानाध्यापक मुरारी प्रसाद ने बताया कि विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में उत्पन्न होती है। समस्या के संबंध में अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.