Bagaha News: जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बगहा, अक्टूबर 23 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया प्रखंड क्षेत्र के लौकरियां स्थित बलुआ बाजार से हजम टोली नाहर तक जाने वाली सड़क जर्जर होकर जगह-जगह खंडहर में तब्दील हो गई है। इससे नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण बसंत कुमार, जितेंद्र कुमार, सूरज कुमार, चंदन कुमार, नीरज कुमार, ध्रुव प्रसाद, लाल झरी देवी, मिथुन कुमार, सोनू कुमार, कृष्ण कुमार, छोटेलाल शाह, बृजेश यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस सड़क से आवागमन के दौरान कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। स्थिति ऐसी है कि वाहन से चलना तो दूर, पैदल आने-जाने में भी लोगों को परेशानी होती है। सड़क पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.