बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय कोहड़ा का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। विद्यालय के 10 कमरे काफी खस्ताहाल हैं।बारिश के दिनों में इन कमरों की छत से लगातार पानी टपकता है।जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है।सबसे बड़ी चिंता यह है कि 769 छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इन्हीं जर्जर कमरों में बैठकर अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।विद्यालय में कुल 11 शिक्षक कार्यरत हैं।शिक्षकों के सामने भी सुरक्षित वातावरण में पठन-पाठन कराना बड़ी चुनौती बना हुआ है।बारिश के दौरान कई कमरों में फर्श पर पानी जमा हो जाता है।जिससे बच्चों को बैठने में परेशानी होती है।छत का प्लास्टर भी कई जगह से टूटकर गिर चुका है। जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श...