बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: ठकराहा। ठकराहा प्रखंड के जगीराहां पंचायत में भतहवां पूर्वी भाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 45 का भवन जर्जर हो गया है। केंद्र की जर्जर भवन से मासूम बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।भवन का जर्जर छत टूटकर गिर रहा है। ऐसे में हर पल किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। टूटती छत और बरामदे की स्थिति बेहद भयावह है। छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है और लोहे की जंग लगी सरिया बाहर आ चुकी हैं। दीवारों में नीचे से ऊपर तक दरारें आ गई हैं। इतना ही नहीं,परिसर के चारों तरफ घनी झाड़ियां उग आई हैं। इस केंद्र पर सेविका का पद रिक्त है। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 15 की सेविका को केन्द्र संख्या 45 का प्रभार सौंपा गया है। नतीजा यह है कि बच्चों की पढ़ाई और देखरेख का पूरा जिम्मा अकेले सहायिका के भरोसे चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...