बगहा, अगस्त 21 -- Bagaha News: नरकटियागंज। संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समानता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। अनुमंडल मुख्यालय परिसर से निकली यात्रा को विधायक संजय कुमार पांडेय, बीडीओ सूरज कुमार सिंह एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन ओझा ने संयुक्त रूप से विकास मित्रों को कलश व संत रविदास की तस्वीर सौंपकर रवाना किया। यात्रा चांदनी चौक, हरदिया चौक और धूमनगर की महादलित बस्ती से होकर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। यहां संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं, चीनी मिल स्थित महादलित बस्ती से भी अलग कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरी। वहीं नौतन में श...