बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: जमुनिया। सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया पुल के पास बुधवार की रात एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, ट्रक की चपेट में आने से बिजली का एक पोल टूट गया, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक जमुनिया में खाना खाने के बाद नरकटियागंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह जमुनिया पुल पर चढ़ा, सामने से विपरीत दिशा में एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सहोदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जुटी भीड़ को नियंत्रित क...