बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: योगापट्टी । नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी भवानीपुर गांव की एक महिला ने जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद अपने पति को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके बाद लापता कर देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।पीड़िता रीमा देवी पति महेश यादव सेमरी भवानीपुर वार्ड संख्या एक निवासी नवलपुर थाना में पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के राजकिशोर शर्मा, दिल शर्मा,रिषु शर्मा,अरविंद शर्मा ने विश्वास में लेकर उनके पति से घर की जमीन की रजिस्ट्री करा ली।इसके बाद एक जुलाई को उनके पति महेश यादव को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है।महिला ने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने ...