बगहा, अक्टूबर 17 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। बेतिया अंचल के पूर्वी करगहिया मौजा की जमाबंदी संख्या-105 के फर्जीवाड़े में प्रमंडलीय आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने दोषी कर्मियों पर एफआईआर के निर्देश दिये हैं। 50 वर्षों से चली आ रही जमाबंदी को बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के शून्य कर ऑनलाइन दूसरे के नाम दर्ज कर दिया गया था। मामले में आगामी 21 अक्तूबर को एडीएम व सीओ को रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जमाबंदी में परिवर्तन के आदेश में संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों की भूमिका स्पष्ट करने को कहा गया है। प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व मामलों का प्रक्रियानुसार निष्पादन करने का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया जमाबंदी फर्जीवाड़ा में प्राथमिकी का आदेश इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्...