बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: रामनगर। कहते हैं कि जहां चाह, वहां राह। रामनगर प्रखंड की सोनखर पंचायत के शिवपुरवा गांव के लोगों ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। वर्षों तक भसहा नदी पर पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद ही चंदा जुटाया। रात - दिन मेहनत से श्रमदान कर लोहे का पुल तैयार कर दिया। करीब 60 फीट लंबा और चार फीट चौड़ा यह पुल लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से बना है। पुल के साथ संपर्क पथ का निर्माण भी ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पूरा किया है। वर्षों से कर रहे थे पुल निर्माण की मांग : शिवपुरवा बंगाली शरणार्थियों का गांव है। यह भी पढ़ें- Katihar News: पुल के अभाव में नाव से आवागमन करने को विवश हैं लोग यह गांव नदियों से घिरा हुआ है। जहां इसके पश्चिम में बलोर नदी है,वही पूरब में भसहा।बरसात के दिनों में भसहा नदी में पानी बढ़ने स...