बगहा, नवम्बर 3 -- शेखौना की बांसवारी में दफन शव बरामद Bagaha News: जगदीशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के वार्ड-11 स्थित शेखौना के बांसवारी में जमीन में गहरा गड्ढ़ा खोदकर दफन किये गये शव को मंगलवार को पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से ढूंढ़कर बाहर निकाला। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण के बॉर्डर पर शव मिलने की जानकारी पर जगदीशपुर के साथ पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाने की भी पुलिस पहुंची। मजिस्ट्रेट सह नौतन सीओ अलका कुमारी की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को लोगों द्वारा सूचना दी गई कि शेखौना के बांसवारी में शव दफनाया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहली नजर में शव 16 वर्षीय किशोरी का लग रहा है।उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भ...