Bagaha News: जंगल कैट को बाघ का शावक समझ उमड़ी भीड़
बगहा, अक्टूबर 6 -- Bagaha News: चनपटिया। कुमारबाग स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) के मुख्य दरवाजे पर मंगलवार सुबह जंगल कैट का बच्चा मिलने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसे बाघ का शावक समझकर शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कथित बाघ के शावक को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कुमारबाग पुलिस और वन विभाग को दी। डायट के दरवाजे पर तैनात गेटमैन सुरेंद्र ने सावधानी बरतते हुए जंगल कैट को पकड़कर कुमारबाग थाने पहुंचाया। थाने में मौजूद लोगों ने जब उसके मुंह से लगातार म्याऊं-म्याऊं की आवाज सुनी तो बाघ का शावक होने का भ्रम दूर होने लगा। बाद में पहुंचे वनकर्मियों ने जांच के बाद बताया कि यह बाघ का शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली का बच्चा है, जिसे जंगल कैट कहा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.