Bagaha News: जंगली सूअर ने तीन को किया जख्मी
बगहा, जुलाई 21 -- Bagaha News: बगहा/वाल्मीकिनगर, नप्र/एप्र। वीटीआर से सटे संतपुर गांव में जंगली सूअर के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पिछले तीन दिनों के भीतर जंगली सूअर ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीण खेतों और गांव के बाहरी हिस्सों में जाने से भी डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समाजसेवी एवं किसान नेता केदारनाथ काजी ने बताया कि रविवार को एक जंगली सूअर गांव के बीच स्थित तिलकधारी के घर में घुस गया था। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह उसे गांव से बाहर खदेड़ दिया। इसके अगले दिन सोमवार को उसी जंगली सूअर ने गांव निवासी बालकिशुन की पत्नी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मंगलवार को गांव के समीप पूर्व ईडीसी अध्यक्ष राजेश काजी पर जंगली सूअर ने पीछे से अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.