बगहा, जुलाई 27 -- Bagaha News: बेतिया,एक संवाददाता। शहर के मीना बाजार छोटा रमना में काफी लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चलाया। इस बड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासन ने एक-दो नहीं, बल्कि चार-चार जेसीबी मशीनों को तैनात किया था। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्थानीय दुकानदारों के बीच भारी गहमागहमी और तीखी नोकझोंक का माहौल बना रहा, हालांकि भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। मीना बाजार छोटा रमना औ से सटे इलाकों में पिछले लंबे समय से अतिक्रमणकरियो पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही थी। इससे न केवल यातायात बुरी तरह बाधित हो रहा था, बल्कि आए दिन शहरवासियों को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। प्रशासन की ओर से पूर्व में 85 दुकानदारोंको खुद से अतिक्रमण ह...