बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: बेतिया। 85 दुकानों को तोड़ने के लिए मिले नोटिस पर मीना बाजार व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है। इसको ले मीना बाजार छोटा रमना व्यावसायिक संघ ने सोमवार से छोटा रमना बाज़ार को अनिश्चित कालीन बंद रखने का आह्वान किया है। साथ ही धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसको ले छोटा रमना परिसर में रविवार को संघ अध्यक्ष रिंकू गुप्ता के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष ने बताया की कोर्ट से स्टे मिलने के बाद भी दुकानों को तोड़ने का नोटिस किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...