बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। गत 6 जुलाई की रात चनपटिया में खैरवाटोला-भैंसही के बीच पोखरा के समीप स्वास्थ्यकर्मी चनपटिया के चुहड़ी गांव निवासी बासु साह (27) से झपट्टा मार 2.55 लाख रुपये छीनने की घटना फर्जी निकली है। बासु ने रुपया गबन करने के लिए अपने साथ लूट की झूठी कहानी रची थी। उसने पुलिस से छिनतई की झूठी कहानी सुनाया था। एफआईआर के 20 दिन बाद ही पुलिस ने जांच कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। तकनीकी जांच में छिनतई की बात झूठी निकलने पर पुलिस ने बासु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से पांच हजार रुपया और बाइक भी बरामद किया है। कांड के अनुसंधानकर्ता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बासु कुमार ने छिनतई की झूठी कहानी रची थी। कर्ज अधिक होने के कारण उसकी नीयत रुपया गबन करने की थी।

जांच के विवरण जांच...