बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: बेतिया। छठ महापर्व के दौरान बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए छावनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज की बंद पड़ी लाइटों को 48 घंटे के भीतर दुरुस्त करने का निर्देश निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने दिया है। मंगलवार उन्होंने निगम की इलेक्ट्रिक टीम के साथ ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और प्रकाश व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बेतिया-लौरिया लेन में कई जगह सामान्य तकनीकी खराबियां मिलीं। वहीं, बेतिया-चनपटिया और बेतिया-सिकटा-मैनाटांड़ लेन में विद्युत सप्लाई के तार काट दिए जाने के कारण लाइटिंग व्यवस्था लगभग ठप पाई गई। मेयर ने आशंका जताई कि तार काटे जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: घाटों पर बैरिकेडिंग नहीं, जलकुंभी व गंदगी से पटा यह भी पढ़ें- Palamu News: छठ घाटों की ...