Bagaha News: छात्र की पिटाई को लेकर ग्रामीणों ने किया तालाबंदी
बगहा, जुलाई 18 -- Bagaha News: बैरिया /श्रीनगर स्थानीय प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरसिया मटिया में एक शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा । आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल गेट में ताला जड़ दिया । ग्रामीणों का आरोप है कि इस विद्यालय में कार्यरत शिक्षक उमाकांत राम कक्षा छह के छात्र आलमगीर (पिताझ्रइरशाद आलम) की पिटाई कर दिया । जिसको लेकर एकाएक अभिभावक विद्यालय के पास पहुंच गए।इस मामले को लेकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन के अनुसार 17 जुलाई 2026 को किसी बात को लेकर शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई की गई । जिससे वह घायल हो गया। छात्र का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.