Bagaha News: छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलेगी हर सुविधा:डीईओ
बगहा, जुलाई 27 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधा दी जाएगी। छात्राएं कैसे सशक्त हो और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए विभाग अग्रसर है। उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने सोमवार को शहर के राजकीय संपोषित कन्या उच्च विद्यालय में कही। वहां पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शाखा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातें कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. फिरदौस बानो ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी का पुन: इस विद्यालय में आगमन उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल और दूरगामी सोच को दर्शाता है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.