बगहा, नवम्बर 14 -- Bagaha News: बेतिया। छठ घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संध्या और प्रात:कालीन अर्घ्य के दौरान घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने, डूबने, दुर्घटना में घायल होने या अन्य आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस टीमों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। जरूरतमंदों को 102 नंबर पर कॉल करने पर नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा मिलेगी। जिले में फिलहाल कुल 73 एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें 19 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 50 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस और चार शव वाहन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आपात स्थिति में इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल प्रत्येक एंबुलेंस में चालक के साथ प्रश...