Bagaha News: चौतरवा में ट्रैक्टर के नीचे दबा चालक, मौत
बगहा, अक्टूबर 23 -- Bagaha News: बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौतरवा गांव के पास गुरुवार की रात ट्रैक्टर से दबने से शंकर राम के पुत्र मोतीलाल राम (35) की मौत हो गई। घटना से उसकी मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार रात में ट्रैक्टर अचानक ढुलक गया। इसमें दबने से वह घायल हो गया। उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है। रात में उसकी तबियत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कार्रवाई के लिए चौतरवा थाना को भी सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मोतीलाल राम की शादी हो चुकी थी, लेकिन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.