बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: बेतिया,एसं। पुलिस ने कालीबाग थाना छेत्र मे हुई चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर एक लाख 29 हजार 70 रुपये बरामद कर बालक विरुद्ध के साथ एक की गिरफ्तारी की है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दुकान का ताला तोड़कर चोरी किए गए रुपये में से एक लाख 29 हजार 70 रुपये बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस विधि विरुद्ध समेत दो को गिरफ्तार की है। पुलिस उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त की है। जबकि एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात कालीबाग थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी वार्ड नौ निवासी सुमन कुमार वर्णवाल की अर्धनिर्मित मकान के निचले हिस्से में स्थित किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले से रुपये की चोरी कर लिया था। सुमन कुमार वर्णवाल ने तीन लाख 36 हज...