बगहा, अक्टूबर 25 -- Bagaha News: बगहा। चेन्नई में एक स्टील फैक्ट्री में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक बगहा नगर के वार्ड संख्या 28 अहिरानी टोला निवासी सूरज कुमार(26) हैं। जिसकी मौत गुरुवार को हुई। शनिवार देर रात एंबुलेंस से उसका पार्थिव शरीर पैतृक घर पहुंचा। शव देखते ही पत्नी, दो मासूम बेटियों और अन्य परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों के अनुसार, सूरज कुमार करीब तीन माह पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए चेन्नई गया था। वहां वह एमएस स्टील प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसका छोटा भाई गौतम भी चेन्नई में रहकर काम करता है। सूरज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाने में अहम भूमिका निभाता था। परिवार को उससे...