बगहा, नवम्बर 5 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हिंस। न्यू स्वदेशी शुगर मिल नरकटियागंज के रोआरी फार्म पर कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिक डा रातुल राम, गन्ना प्रसार अधिकारी आज़ाद अहमद आदि मौजूद रहे। शिविर में चीनी मिल के ईपी रविन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि सभी गांवों में कैलेंडर का वितरण किया जा रहा है। किसान भाई रकबा, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर आदि की जांच कर लें ताकि पेराई सत्र में कोई परेशानी नहीं हो। डिप्टी ईपी राजीव कुमार त्यागी जी ने कहा कि वर्तमान मौसम गन्ने की रोपनी के लिए उत्तम है। ऐसे में अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ने की रोपनी कर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: गन्ना किसानों को दिया गया प्रशिक्षण शिविर में गन्ना उप महाप्रबंधक प्रेम सिंह ने शरदकालीन गन्ने की रोपनी कर सहफसली से अध...