बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: जगदीशपुर,एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से चिड़ियों के लिए कृत्रिम घोंसले तैयार किए व उनके संरक्षण का संकल्प लिया।बच्चों ने तैयार किए गए घोंसलों को विद्यालय परिसर,अपने घरों व आसपास के पेड़-पौधों पर लगाने का निर्णय लिया।ताकि गौरैया समेत अन्य पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान गतिविधियां कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि चिड़ियां प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी चहचहाहट से वातावरण जीवंत और मनमोहक बनता है। पक्षियों की संख्या में लगातार आ रही कमी चिंता का विषय है।ऐसे में उनके लिए सुरक्षित घोंसले तैयार करना औ...