Bagaha News: चिउरही में फॉर्म के नाम पर अवैध वसूली
बगहा, अक्टूबर 14 -- Bagaha News: मधुबनी। मधुबनी प्रखंड की चिउरही पंचायत के नैनाहा ढाला के समीप बुधवार दोपहर बाढ़ पीड़ित किसानों से फॉर्म भरने के नाम पर एक-एक सौ रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। युवक खुद को कोऑपरेटिव बैंक का कर्मी बताकर किसानों को फॉर्म भरने के बाद लोन दिलाने का आश्वासन दे रहा था। स्थानीय ग्रामीण बीगू चौधरी, महिलाल चौधरी, ललन यादव और रविंद्र यादव ने बताया कि युवक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मेराज अंसारी के साथ एक बंगले में पहुंचा था। आरोप है कि वहां बाढ़ प्रभावित किसानों से 100-100 रुपये लेकर फॉर्म भरा जा रहा था। युवक ने कथित तौर पर कहा कि अभी फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि बाद में किसानों से दो-दो हजार रुपये लेकर उन्हें लोन दिलाया जाएगा। कैमरे के सामने युवक ने अपना नाम सुभाष कुमार बताते हुए खुद को कोऑपरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.