Bagaha News: चार दिन बाद खुले पिपरासी की बलुआ पंचायत के स्कूल
बगहा, जुलाई 20 -- Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। गंडक नदी के दो धाराओं के मध्य बसे बलुआ ठोरी पंचायत में बीते चार दिन से बंद विद्यालय सोमवार को खुल गये है। इसकी सूचना मिलते हुए बच्चे विद्यालय में पहुंचने लगे। यह देख स्थानीय अभिभावक ने राहत की सांस ली। कारण कि विद्यालय पहुंचने के सभी मार्ग पानी के कारण बंद हो गए थे। इस कारण शिक्षक भी विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे थे। साथ ही शिक्षकों ने बीडीओ से मिल कर बरसात तक उनको दूसरे विद्यालय में टैग करने की मांग की थी। लेकिन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होता देख जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के विरोध के बाद सोमवार को पढ़ाई शुरू की गई। इसकी जानकारी देते हुए मुखिया संतोष कुशवाहा ने बताया कि पिछले सप्ताह आवागमन की समस्या का हवाला देते हुए शिक्षकों ने चार दिन तक शैक्षणिक कार्य स्थगित रखा था। जिस कारण पंचायत के सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.