Bagaha News: चाय पीने जा रहे युवक पर हमला
बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के धूमनगर चौक पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना घटी है। घटना 6 सितम्बर की है। जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल से जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले में पुरैनिया गांव निवासी आसिफ आलम ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें धूमनगर निवासी पंकज कुमार,उसके भाई पृथ्वी कुमार साह समेत अन्य युवकों को आरोपित किया गया है। आरोप है कि आसीफ रविवार को धूमनगर चौक पर चाय पीने जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए पंकज कुमार व पृथ्वी शाह कुमार के साथ 4-5 अज्ञात ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नगर परिषद के पर्यवेक्षक के साथ मारपीट मना करने पर धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.