बगहा, अक्टूबर 23 -- Bagaha News: चनपटिया। शुक्रवार को नम आंखों से अगले साल फिर आना मां के निमंत्रण के साथ देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय माता दी की जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। भक्ति गीतों पर युवाओं की टोलियां खूब झूमी। जुलूस शहर के मछलीहट्टा, मेन रोड, टिकुलिया चौक, दुर्गा मंदिर, स्टेशन चौक एवं बड़ा बस स्टैण्ड चौक स्थित पूजा पंडालों से निकलकर निर्धारित रूटों के अनुसार शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए सिकरहना नदी के तट पर पहुंचा। जहां नदी के पानी में मां की प्रतिमा विसर्जित किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ माता की विदाई से पहले परंपरा अनुसार महिलाओं ने मां की खोईंछा भराई की रस्म पूरा किया।...