बगहा, सितम्बर 10 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर। प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के चकदहवा गांव का एक मात्र संपर्क मार्ग में जल जमाव में कमी आने से ग्रामवासियों ने कुछ राहत की सांस ली है। बताते चलें चकदहवा,झडू टोला,कान्ही टोला,बीन टोली आदि गांव में लगभग 1 हजार लोग वास करते हैं। उनके स्वास्थ्य,शिक्षा और अन्य जरूरत के सामान की पूर्ति 5 किलो मीटर दूर रहुआ नाले से होकर भेड़िहारी बाजार या वाल्मीकि नगर आना होता है।मुख्य सड़क से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क जंगल और कच्ची सड़क से हो कर गुजरता है।जो कि बरसात के दिनों में गंडक नदी के पानी से जलमग्न हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों से दो चार होना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...