Bagaha News: घर से सामान निकाल रहे मजदूर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत
बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर पंचायत के कोरिगांवा वार्ड- 10 में मंगलवार को बाढ़ के पानी में डूबने से मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मंगल राम के पुत्र शंकर राम 50 वर्ष के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे शंकर राम बाढ़ के पानी से घिरे अपने घर से आवश्यक सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। आसपास मौजूद महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दीया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद शंकर राम को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर योगापट्टी पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.