बगहा, सितम्बर 20 -- Bagaha News: चौतरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से भागे प्रेमियों की शादी चौतरवा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों युगल प्रेमियों के माता पिता के सहमति से संपन्न कराई गई। जिस प्रेम विवाह के साक्षी दर्जनों लोग बने। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की शनिचरी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ प्रेम विवाह करने को लेकर घर से फरार हो गई थी।जिसके बाद लड़की के परिजनों द्वारा थाने में आवेदन दे करवाई की मांग की गई थी।जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुड़ी और लड़की की बरामदगी करते हुवे थाना लाई। जिसके बाद जांच में पाया गया की लड़का और लड़की दोनों बालिग है और दोनों की शादी भी पहले से तय थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष सहित क्षेत्र के समाजसेवियों ने लड़का और लड़की के परिजनों ...