बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी वर्मा कॉलोनी के वार्ड-3 में रविवार सुबह छह बजे युवक को घर में मोटर बनाते समय करंट लग गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आननफानन में परिजन उसे एपीएचसी ले गये। यहां डॉ. धीरज ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह चौथी राय का पुत्र राकेश कुमार राय (28) था। जानकारी मिलते ही उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद कलाम ने बताया कि करंट से राकेश की मौत हुई है। बता दें कि राकेश कुमार राय की शादी चार वर्ष पूर्व वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के कदमहिया गांव की शबनम कुमारी से हुई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: करंट लगने से शिक्षक की गई जान, परिजनों में कोहराम उसे तीन वर्ष की पुत्री व नौ माह का पुत्र है। उस...