बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: गौनाहा। गौनाहा प्रखंड के मेहनौल पंचायत स्थित डीके सेरवा गांव के वार्ड 13 में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों के अनुसार, हदीश मियां के घर से पुल तक बन रही सड़क में पत्थर बिछाए बिना ढलाई की जा रही है। वहीं, सड़क की मोटाई करीब चार इंच रखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के दौरान कनीय अभियंता और तकनीकी सहायक के मौजूद नहीं रहने पर भी सवाल उठाए। सहबाज अंसारी, समीमुउल्लाह अंसारी, सफैद अंसारी, फकरुल अंसारी, जमीउल्लाह अंसारी, रबया खातून और बच्चिया खातून ने जांच की मांग की है। वहीं, संवेदक अरविंद कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निर्माण मानक के अनुसार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...