बगहा, नवम्बर 2 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया प्रखंड स्थित एफसीआई गोदाम से घटिया गुणवत्ता का राशन मिलने पर जन वितरण प्रणाली के डीलरों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज डीलरों ने गोदाम के सामने विरोध प्रदर्शन कर खराब अनाज की आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग की। डीलरों का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से गोदाम से लगातार घटिया गुणवत्ता के अनाज की आपूर्ति की जा रही है। इस बार सड़ा हुआ चावल और गेहूं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।प्रदर्शन कर रहे डीलर राजेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र राम और लालबाबू सिंह सहित दर्जनों डीलरों ने बताया कि गोदाम से लगातार खराब गुणवत्ता का राशन दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chatra News: डीएसओ ने किया एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण इसकी शिकायत पहले बेतिया एसडीओ से भी की गई थी। शिकायत के बाद कुछ दिनों तक अच्छी गुणवत्ता का अनाज मि...