Bagaha News: ग्राहक बन आभूषण दुकान से 10 लाख के गहने उड़ा ले गया चोर
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के चीनी मिल रोड में नहर के समीप स्थित एक आभूषण दुकान से बुधवार दोपहर ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। सूचना पर शिकारपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित दुकानदार बच्चा सोनी के अनुसार, संदिग्ध युवक पिछले तीन-चार दिनों से दुकान पर गहने खरीदने के बहाने आ रहा था। बुधवार को भी वह बाइक से पहुंचा और जेवर दिखाने को कहा। दुकानदार उसे ग्राहक समझकर गहने दिखाने लगा। इसी दौरान दुकानदार अन्य गहने लाने के लिए घर चला गया और तिजोरी की चाबी दुकान में गद्दे के नीचे छूट गई। दुकानदार के लौटने तक युवक गायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.